रामनगर, अप्रैल 21 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को ग्रीन आर्मी ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कार्मिकों, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, नमामि गंगे के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन आर्मी का उद्देश्य पर्यावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण है। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रो. जेएस नेगी, डॉ. सिराज अहमद, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. डीएन जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.