रामनगर, अप्रैल 9 -- रामनगर, संवाददाता। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भूगोल विभाग व एनसीसी इकाई की ओर से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे ने किया। आयोजक सचिव एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डीएन जोशी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन, सीपीआर, अग्निशामकों, मैनुअल स्ट्रेचर, लिफ्टिंग आदि का डेमो देकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। युवा आपदा मित्र योजना शिविर रानीबाग में प्रतिभाग कर चुके 79 और 24 बटालियन एनसीसी के सभी कैडेट्स को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून से भेजी गई इमरजेंसी रिस्पांस किट का वितरण प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मौर्या, प्रो. अनीता ज...