रामनगर, मई 11 -- रामनगर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलार चौराहे के समीप आदर्श कॉलोनी निवासी शमी को एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की गई, तमंचा किसने उपब्ध कराया है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.