मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- गायघाट, एक संवाददाता। रामनगर गांव से शनिवार को एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक अपनी मां के साथ बहन के घर आया था। यहां से घर लौटने के दौरान वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इस संबंध में लापता युवक के भाई ने शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गायघाट थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। लापता युवक जजुआर थाना क्षेत्र के सन्हौली धोबौली गांव निवासी मेथुर राम का पुत्र दिनेश्वर राम (45) है। उसके भाई धीरज राम ने पुलिस को बताया कि बीते 29 दिसंबर को दिनेश्वर मां के इलाज के लिए रामनगर बहन के घर गया था। वहां मां को छोड़ने के बाद वह अपने साढ़ू के घर बोचहां थाना क्षेत्र के बल्थी रसुलपुर गांव गया था। शाम करीब छह बजे वह वापस रामनगर लौट आए। रात करीब आठ बजे वह अपने घर जाने के लिए निकले। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सक...