रामनगर, जून 19 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। शुक्रवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम टांडा मल्लू निवासी विशाल पासवान लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ रामनगर कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विशाल पासवान अपने एक साथी के साथ रामनगर चोरपानी क्षेत्र के पास मौजूद है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को एक खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए ...