अल्मोड़ा, मई 10 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कुमाऊं कप टेनिस टीम चैंपियनशिप में हल्द्वानी चैलेंजर को हरा रामनगर टाईगर्स की टीम ने विजय प्राप्त की। मुख्य अतिथि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी और प्रो. अनिल जोशी ने पुरस्कार बांटे। इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में 60 प्लस व्यक्तिगत युगल के दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र मेहता व शंकर सती ने प्रभात मेहरा व बीएमएस बिष्ट की जोड़ी को 6-5 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबले तीसरे मैच में हल्द्वानी के हेम पांडेय व रजत सती ने रानीखेत के सुमित गोयल व विनोद खुल्बे को 6-2 से मात दी। सहर्ष पांडेय व हिमांशु तिवारी ने गौरव पांडेय व अक्षय बिष्ट को 6-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप डबल्स के पहले मैच में रामनगर टाईगर के मोहित राठौर और मानस तिवारी ने हेम पांडेय व ललित जोशी को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में नमित तिवारी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.