काशीपुर, दिसम्बर 26 -- काशीपुर। आल उत्तराखंड अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को छावनी क्रिकेट ग्राउंड में रामनगर और कोटद्वार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रामनगर ने 154 बनाए और कोटद्वार 114 रन पर अलाउड हो गई। वहीं रामनगर 40 रन से जीत गई। रामनगर की तरफ से दीपक ने नाबाद 69 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। रामनगर टीम के कप्तान विक्रम भट्ट रहे। दूसरा मैच छावनी ग्राउंड में रानीखेत और लक्सर के बीच खेला गया। इसमें लक्सर ने रानीखेत को हरा दिया। यहां मुख्य संयोजक उमेश जोशी, विमल गुड़िया,पराग नेगी, हरीश सिंह, हिमांशु बाटला समेत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...