लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ के रामनगर धोबी घाट इलाके में सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम जमीन खाली कराने पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर अनाउंसमेंट कर लोगों से जमीन खाली करने को कहा। चेतावनी दी गई कि तय समय में जगह खाली न करने पर निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एलडीए का अनाउंसमेंट होते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों का कहना था कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं और जमीन पर उनका कब्जा पुराना है। उनका दावा है कि यह पहले नजूल भूमि थी और एलडीए द्वारा प्लॉट आवंटन किए जाने से पहले ही यहां परिवार बसे हुए थे। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में बड़ा अभियान शुरू, मकान और प्लॉट मालिकों के लिए अनिवार्य हुआ ये काम प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि तत्काल...