काशीपुर, जुलाई 18 -- काशीपुर। रामनगर से देहरादून के बीच शुरू की गई नई रेल सेवा का शनिवार को काशीपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। नई रेल सेवा से काशीपुर के लोगों की हरिद्वार, देहरादून की यात्रा अधिक सुगम होगी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि नई रेल सेवा से क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आम जनजीवन को लाभ मिलेगा और विकास को नई गति प्राप्त होगी। रामनगर से देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा का शुभारंभ विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह भी पढ़ें- रामनगर-देहरादून के बीच रेल सेवा शुरू, किन स्टेशन पर रुकेगी और क्या हैं टाइमिंग? यह उपलब्धि केवल एक नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि क्षेत्र के बेहतर संपर्क, आर्थिक प्रगति और जनसुविधाओं के...