रामनगर-देहरादून के बीच शनिवार से चलेगी ट्रेन
देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रामनगर-देहरादून के बीच ट्रेन का शुभारंभ शनिवार से होगा। ट्रेन रामनगर से शनिवार दोपहर 12 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रात आठ बजकर 15 मिनट पर देहरादून पहुंचगी। यह पूरी ट्रेन आधुनिक एलएचबी कोचों से लैस होगी, जिसमें कुल 16 कोच शामिल किए गए हैं। उद्घाटन के दिन रामनगर से चलने के बाद 12:30 बजे काशीपुर, 12:55 बजे रोशनपुर, 01:10 बजे पीपल्सना और दोपहर 01:55 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। रात 08:15 बजे देहरादून स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि अभी ट्रेन के उद्घाटन के दिन की समयसारणी आई है, आगे की समयसारणी अभी तक नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.