रामनगर जैन मंदिर कैंप में चयनित किए 31 दिव्यांग
बरेली, मार्च 16 -- रामनगर। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की तपोस्थली अहिच्छत्र के जैन मंदिर में अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद के नि:शुल्क दिव्यांग कैंप में 31 दिव्यांगों को चयनित किया गया, जिन्हें 22 मार्च को कृत्रिम उपकरण वितरित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद बिहारी जैन ने की। समिति के मंत्री अखिलेश जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि यह 63वां दिव्यांग कैंप निर्मला जैन की स्मृति में दिल्ली के उनके सुपुत्र नितीश जैन के सहयोग से आयोजित किया गया। ये सभी उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 22 मार्च को यहीं वितरित किए जाएंगे। यहां परिषद सह सचिव आलोक जैन, सहयोगी नितीश जैन, मंदिर कमेटी प्रबंधक ओम प्रकाश आदि ने मंत्री का स्वागत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.