बांका, फरवरी 23 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-खेसर मुख्य पथ पर रामनगर गांव के समीप सोमवार की सुबह एक बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से खेसर की ओर जा रहे थे। रामनगर गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने बताया कि एक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को हल्की चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.