बरेली, सितम्बर 28 -- फोटो 01- रामनगर में महाभारत कालीन ऐतिहासिक टीले की एक दीवार ढह गई रामनगर। महाभारत कालीन खंडहरों में एक ऐतिहासिक टीले की दीवार ढह गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह बरसात के दौरान गिरी है।पांडव कालीन ऐतिहासिक अवशेष के रूप में यह टीला है और पुरातत्व की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। तीन में से एक टीले की पिछली दीवार का हिस्सा ढह गया है। यह खंडहर पांचाल प्रदेश का भाग हैं और महाभारत की पांचाली का मायका माना जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि रखरखाव के अभाव में यह धरोहर धीरे-धीरे नष्ट हो रही है। पुरातत्व विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। पुरातत्व विभाग के सीओ राजेश कुमार ने बताया कि टीले का यह हिस्सा 15 दिन पहले ढह गया था, जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...