काशीपुर, जून 8 -- काशीपुर। पांच जून को 16.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली काशीपुर-रामनगर रोड का वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। सोमवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया। मेयर दीपक बाली ने रामनगर रोड स्थित आरओबी के पास निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और उनके सहयोग से ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सका है। यहां सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, पार्षद दीपा पाठक, निर्माण कार्यदायी कंपनी के स्वामी एसके चौहान रहे। यह भी पढ़ें- रामनगर-काशीपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...