अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। शहीद हेमू कालाणी की जयंती के अवसर पर बच्चों ने हाथो में हेमू का चित्र लेकर नारे लगाकर रामनगर कालोनी मे केक काटा और हेमू की वीरता व बलिदान पर आपस मे बाते कर हेमू को याद किया भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग के आह्वान पर बच्चो ने जयंती मनाई। हेमू का जन्म अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के शहर सक्खर में 23 मार्च 1924 को हुआ था। वह भारत के स्वत्रंता सग्राम के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी में से एक थे। बच्चो ने हेमू के जीवन पर दो घंटे विस्तार से चर्चा की। हेमू को 19 साल की आयु में 21 जनवरी 1943 को फांसी दी गई थी। जयंती के मौके पर निदेशक साक्षी वासवानी के आवास पर बच्चो में गर्व वासवानी, पार्थ खेतपाल,रिदम सत्या,आराध्या आहूजा,यश आहूजा, जिया खटवानी,राशि बिजलानी,विदुषी,वीर लालवानी,हेमंत मध्यान आदि ने विचार व्यक्त किये। -...