लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर कलां में शनिवार दोपहर एक घर में आग लग गई। अज्ञात लगने से घर पूरी तरह जलकर राख हो गया और घर की समस्त सामग्री नष्ट हो गई। रामनगर कलां में शनिवार। दोपहर में अचानक धर्मेंद्र के घर मे आग लग गयीं आग की तेज लपटों ने जरा दी देर में पूरा घर जलाकर राख कर दिया हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक भैंस आग में झुलस गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की और शासन को भेज दी है। लेखपाल अजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.