रामनगरी में ड्रोन की निगरानी में हुई ईद उल अजहा की नमाज
अयोध्या, मई 28 -- अयोध्या। संवाददाता । रामनगरी अयोध्या में ईद-उल-अजहा ( बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। गुरुवार को शहर के सिविल लाइन स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने देश-दुनिया में सुख, शांति और भाईचारे की दुआ कराई। वही शिया जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खां में ईद उल अजहा की नमाज मौलाना सैय्यद जाफर रजा ने अदा कराई। उन्होंने देश की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ कराई। साथ ही कुर्बानी के उद्देश्यों के बारे में बताया। ईदगाह सिविल लाइन में नमाज के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर खुदा की बारगाह में झुके हजारों सिर, मांगी दुआएं ड्रोन कैमरों की निगरानी में पूरी व्यवस्था पर नजर रखी गई। शासन के निर्देशानुसार नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.