नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में कहा कि एक जमाना था जब 'जय श्री राम' बोलने पर रोक थी। रामभक्ताें पर लाठियां और गोलियां बरसाई गई थीं। रामनगरी अयोध्या को रक्तरंजित किया गया था। यहां तक कि परिक्रमा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब वो समय बदल चुका है। यहां भगवान श्रीराम के भक्तों का स्वागत किया जाता है। कोई उन्हें 'जय श्री राम' बोलने से रोक नहीं सकता। परिक्रमा पर कोई रोक नहीं लगा सकता। लाखों भक्तों ने दीपोत्सव में हिस्सा लिया। वे उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं। कोई पाबंदी नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन रविवार की सुबह अयोध्या में थे। शनिवार को उनकी मौजूदगी में अयोध्या में 10वां दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस बार भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। वहीं रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और राम ज...