हल्द्वानी, नवम्बर 23 -- रामनगर, संवाददाता। वीकेंड पर रामनगर में ट्रैफिक जाम ने एक बार फिर गंभीर स्थिति पैदा कर दी। रविवार शाम को रामनगर से मरीज को लेकर हल्द्वानी जा रही एम्बुलेंस कोसी बैराज पुल पर लंबे समय तक जाम में फंसी रही। एम्बुलेंस चालक बार-बार सायरन बजाता रहा, लेकिन सड़क पर जाम इतना घना था कि वाहन हिल भी नहीं सके। एम्बुलेंस करीब 25 मिनट तक जाम में फंसी रही। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वाहन हटवाकर रास्ता खुलवाया, तब जाकर एम्बुलेंस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। स्थानीय संजय बिष्ट ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट रूट प्लान या ट्रैफिक मैनेजमेंट तैयार नहीं किया गया है, जिसका खामियाजा आम लोगों के साथ आपातकालीन सेवाओं को भी भुगतना पड़ रहा है। ट्रैफिक बढ़ने, मनमानी पार्किंग और वैकल्पिक रूट की कमी से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ए...