रामनगर, जनवरी 13 -- रामनगर, संवाददाता। नगर पालिका शहर में संचालित ई-रिक्शा संचालकों से भी अब टैक्स वसूलने की तैयारियां कर रहा है। इसके लिए पंजीकरण कराकर पालिका रोज करीब 25 रुपये प्रत्येक ई-रिक्शा संचालक से वसूलेगी। इसके बदले पालिका ई-रिक्शा खड़ा करने समेत कई सुविधाएं चालकों को देगा। शहर में करीब 50 से अधिक ई-रिक्शा चलते हैं। इनकी दिनों-दिन संख्या भी बढ़ रही है। शहर के बाहर भी इनका संचालन हो रहा है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि पालिका रामनगर शहर को सुंदर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए शहर के पार्कों को हाईटेक किया जा रहा है। वहीं शहर में चलने वाले ई-रिक्शा चालकों की सुविधाओं के लिए भी नए अवसर खोजे जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक ई-रिक्शा संचालक से 25 रुपये टैक्स वसूलने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही शुल्क वसूलना शुरू किया जाएगा। एआरटीओ से...