रामनगर, मार्च 19 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में दो अलग-अलग क्षेत्रों में घर में आग लग गई। आग लगने से पीड़ित व्यक्तियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मोहल्ला गुलरघट्टी क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में रामनगर से दो फायर यूनिटें घटनास्थल को रवाना हुई। मौके पर जाकर देखा कि आग मोहल्ला गुलरघटी निवासी शानू के बंद घर में लगी थी। आग लगने से कमरे में रखा घरेलू सामान जल गया था। गोपाल सिंह रावत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी थी। वहीं दूसरी ओर मोहल्ला पंपापुरी क्षेत्र में भास्कर जोशी के घर में पूजा पाठ के दीये से आग लग गई। आग लगने से घेरलू समान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय घर में आग लगी थी। उस वक्त घर में कोई नहीं था।

हिंदी हिन्दुस...