रामधुन यज्ञ पर निकाली कलश शोभायात्रा
मुंगेर, मई 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को प्रखंड के बढौना पंचायत के लक्ष्मीपुर लोहारा गांव स्थित दुलहरी स्थान परिसर में आयोजित 48 घंटे के अखंड रामधुन यज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत कलश पूजन के बाद निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मानुरागी महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों में धार्मिक अलख जगाया। शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राजीव रंजन सिंह, रानू कुमार सिंह चिंटू, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, सत्यम सिंह, बिपिन सिंह, पंडित सुबोध पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं धर्मानुरागी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा निकाली गयी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.