मुंगेर, जून 22 -- रामधुन यज्ञ को लेकर निकाली गयीं भव्य कलश शोभायात्रा धरहरा फोटो 1- कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं रामधुन यज्ञ को लेकर निकाली गयीं भव्य कलश शोभायात्रा

रामधुन यज्ञ की तैयारी धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सारोबाग काली स्थान परिसर में आयोजित 24 घंटे के रामधुन यज्ञ कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा काली स्थान सारोबाग से प्रारंभ होकर निमियाटोला, फुल्का एवं सारोबाग गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों एवं जयघोष के साथ आगे बढ़ती रहीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित पप्पू झा ने विधि विधान से कलश स्थापना ए...