जमुई, फरवरी 10 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा की बाराजोर पंचायत के रानीकुरा गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुनी महायज्ञ को लेकर महिलाओं व बालिकाओं ने एक आकर्षक व मनोहारी जल कलश यात्रा निकाली। शोभायात्रा में 251 महिलाओं व किशोरियों ने भाग लिया था। कलश यात्री महिलाओं ने विभिन्न देवों के जयकारे लगाते हुए पूरे रानीकुरा गांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम के मुख्य पुजारी व अन्य में बालेश्वर भगत,लकया देवी,अरुण व सातो भगत शामिल थे। जबकि आयोजन में राजाराम मंडल,नंदकिशोर मंडल,परमेश्वर,जनार्दन,विकास,सकलदेव,प्रमोद,गौरीशंकर,मुकेश,कपिल व अजय कु.मंडल,सुभाष व कृष्ण कु.मंडल आदि समेत अनेक ग्रामीण सहयोगी बने दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.