बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- रामधुनी यज्ञ : पोखरपुर-पावापुरी में 1008 कलश के साथ निकली शोभा यात्रा पंचाने नदी से जल भरी कर बाबा ठाकुर सहदेव स्थान पहुंचे भक्त कलश स्थापना के बाद शुरू हुआ अखंड कीर्तन हरे राम हरे कृष्ण... के जयघोष से गूंजा गांव फोटो : पोखरपुर केके 07 : पोखरपुर-पावापुरी में बुधवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। पावापुरी, निज संवाददाता। पोखरपुर-पावापुरी में रामधुनी यज्ञ को लेकर बुधवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा। सैकड़ों भक्तों ने 1008 कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली। इसमें महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरा क्षेत्र हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के जाप से गुंजता रहा। भक्त पंचाने नदी पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के ...