साहिबगंज, अगस्त 26 -- साहिबगंज। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्न्हा संस्थान की ओर से वहां के तुलसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में विक्रमशीला हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति डॉ. रामजन्म मिश्र को विश्व कवि रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीकृष्ण सिन्न्हा संस्थान के प्रधान सचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह ने प्रदान किया। स्वागत सह संगोष्ठी कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। फोटो 21, डॉ. रामजन्म मिश्र को सम्मानित करते डॉ. हरिबल्लभ सिंह।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...