हरिद्वार, फरवरी 18 -- हरिद्वार। शिवालिक नगर की रामधाम कॉलोनी में गुलदार की दस्तक लोगों के लिए दहशत बन गई है। मंगलवार देर रात भी कॉलोनी में गुलदार दिखाई दिया। जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसके बाद बुधवार को दिन में गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...