अंबेडकर नगर, जून 24 -- अयोध्या ,संवाददाता। अयोध्या में जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामधन दान से संबंधित कथित घोटाले/अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यदि मंदिर के धन के दुरुपयोग़ या अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती हैं तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- रामधन चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोष...