हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 30 -- बिहार के भागलपुर जिले में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण प्रसाद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोपी उपसभापति के पति रामधनी यादव ने सरेंडर कर दिया था। उसे आशंका थी कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। बेटी के कहने पर रामधनी ने रात में ही पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में उससे पूछताछ की गई। पुलिस बुधवार तड़के 4 बजे रामधनी को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची। वहां पर रामधनी के दो सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने रामधनी को ढेर कर दिया। पुलिस ने उसे 5 गोलियां मारीं। भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार पुलिस के पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने रामधनी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.