पटना, अप्रैल 29 -- Ramdhani Yadav Vs Kanbuchha Yadav in Sultanganj: सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण की हत्या से देवघर बाबाधाम की कांवड़ यात्रा शुरू करने के केंद्र सुल्तानगंज के गंगा घाट से होने वाली अवैध कमाई की आपराधिक लड़ाई फोकस में आ गई है। लंबे समय से इस घाट पर लगने वाली दुकानों, बस स्टैंड, पार्किंग वगैरह से अवैध वसूली को लेकर स्थानीय माफिया रामधनी यादव और रंजीत यादव उर्फ कनबुच्चा यादव गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। आज सुबह रामधनी यादव के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद फिलहाल घाट पर कनबुच्चा यादव का एकछत्र राज कायम होता दिख रहा है। सुल्तानगंज के दोनों माफिया रामधनी और कनबुच्चा ने अपराध और राजनीति में बराबर पांव पसार रखा है, इसलिए दोनों की लड़ाई चुनाव से लेकर अंडरवर्ल्ड तक फैली हुई थी। रामधनी यादव की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.