पटना, दिसम्बर 7 -- खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व गुणों के भी आधार स्तंभ हैं। ये बातें बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मंगल तालाब स्थित पाटलिपुत्र परिषद खेल परिसर में छठा रामदेव महतो मेमोरियल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्धाटन करते हुए कहीं। पटना जिला ताइक्वांडो संघ ने सिटी ताइक्वांडो क्लब के सहयोग से आयोजित चैंपियनशिप की अध्यक्षता पटना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जेपी मेहता ने की। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया। मौके पर पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव यादव, शालु सर्राफ, आयोजन समिति के प्रेम प्रकाश, विक्रांत पंकज, अनामिका सोनू, बबली कुमारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...