चतरा, जनवरी 29 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के एदला पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती मंझलीटांड़ गांव निवासी रामदेव उरांव त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में एसआई के पद से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्त के बाद बटालियन के द्वारा सम्मान के साथ उनके गांव मंझलीटांड़ भेजा जाएगा, जहां सिमरिया-हजारीबाग मुख्य सड़क स्थित कदले मोड़ के पास 5 फरवरी को विधिवत उन्हें सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से सेवानिवृत्त श्री रामदेव को पारंपरिक नृत्य संगीत और ढोल नगाड़ों के साथ अपने सुदूरवर्ती मंझलीटांड़ गांव पहुंचेंगे। तत्पश्चात स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा और उनके कार्यकाल क्रिया कलापों की सराहना की जाएगी। बताते चलें कि त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (ळरफ) त्रिपुरा सरकार के गृह विभाग अंतर्गत काम करने वाली एक विशिष्ट सशस्त्र पुलिस बल है, जो मुख्य र...