रामदास सोरेन का मनाया गया शहादत दिवस
बोकारो, मई 29 -- गोमिया। पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो शुक्रवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीकाहारा पंचायत के केरी गांव पहुंचे। यहां रामदास सोरेन चौक में शहीद रामदास सोरेन स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद रामदास सोरेन के 29वें शहादत दिवस भाग लिया। चित्रगुप्त महतो ने शहीद रामदास सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस एवं झारखंड आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। झामुमो गोमिया प्रखंड के अध्यक्ष लुदू मांझी, विनोद हांसदा, चंद्रदेव हेम्ब्रम, दिनेश मुर्मू, अनिल कुमार हांसदा, श्यामदेव सोरेन, तुलसी महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.