प्रयागराज, अप्रैल 5 -- भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद भारद्वाज मंडल की ओर से रविवार को शेभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शुभारंभ भरद्वाजपुरम (अल्लापुर) लेबर चौराहा स्थित दक्षिणमु‌खी हनुमान मंदिर से किया गया जो मटियारा रोड होते हुए अलोपी माता मंदिर के पास स्थित श्री राम निष्ठान भंडार पहुंचकर समाप्त हुई। विजय पताका और डीजे बैंड के साथ निकाली गई शोभायात्रा में जगह-जगह पर लोगों ने रामदरबार की झांकी पर पुष्प वर्षा एवं आरती-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। यात्रा में अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, महंत गौतम, विकास कौशिक, काशी प्रांत अध्यक्ष केपी सिंह, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, अंशुमान, ओम आनन्द, लालमणि तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, योगेश तिवारी, लवलेश पांडेय, प्रकाश वैश्य, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष...