मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर की ओर से 10 मार्च को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार सरकार, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय नियोजन पटना के तत्वावधान में रामदयालु सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में नियोजन मेला लगेगा। उन्होंने बताया कि इस नियोजन मेला में 20-25 निजी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो निजी क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों में नौकरी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा यहां पर विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से मेला में आने वाले अभ्यर्थी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...