मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालुनगर रेलवे गुमटी के पास से सोमवार देर रात 28 वर्षीय एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में स्थानीय लोगों ने ट्रेन से कटकर युवक की मौत की आशंका जताई है। पुलिस ट्रेन से कटने समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर जानकारी जुटा रही है। शव के क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान मुश्किल था। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि उसके पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पहचान के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहचान होने के ...