मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामदयालु नगर में आरडीएस कॉलेज के पास निगम का पिंक टॉयलेट बनकर तैयार है। हालांकि, चार महीने से बिजली कनेक्शन का इंतजार हो रहा है। बिजली के अभाव में टॉयलेट में पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दरअसल, निगम की योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। स्थानीय वार्ड संख्या 31 की पार्षद रुपम कुमारी के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में ही पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इसके बावजूद अब तक चालू नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...