मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर । सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु और यादव नगर इलाके से बस पड़ाव हटेगा। जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति के इस प्रस्ताव को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंजूरी दी है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारियों से दोनों बस पड़ाव के लिए वैकल्पिक जगह तलाश कर रिपोर्ट देने को कहा है।बीते सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने शहर व आपास के आउटर प्वाइंट को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया था। इसमें यादव नगर और रामदयालु रेलवे गुमटी के पास बस पड़ाव की वजह से जाम पर चर्चा हुई थी। इसके बाद यातायात पुलिस की ओर से दोनों बस पड़ाव को शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्थल का निरीक्षण का उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।बसों के ठहराव से लगता है जाम :जानकारी हो कि, राम...