कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। श्री सनातन वैदिक रामराज परिषद व सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को रामराज्याभिषेक उत्सव व सनातन धर्म रत्न पुरस्कार खलासी लाइन स्थिति शास्त्री भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिंतन परक समारोह रामत्व से रामराज्य आयोजित हुआ। इसमें शहर के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं राजा राम को विराजमान किया गया। सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ प्रो.हरीश झा के निर्देशन में भजनों की स्वर लहरियां प्रवाहित हुईं तो लोग भाव विभोर हो गए। आयोजक अजय कुमार मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता आशुतोष शिवदास ने श्री राम की महिमा बताई। पंडित ओंकारनाथ शास्त्री, पं.सुधीर शास्त्री, बलराम नरूला, दीपक मालवीय, पं.विमल शास्त्री, विशाल चंद्र, योगेश श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी को सनातन धर्म ...