चाईबासा, जनवरी 7 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड के रामतीर्थ मैदान में आयोजित होने वाले झारखंड सैरात मकर मेला के संचालन को लेकर मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, राजस्व उपनिरीक्षक रघुनाथ लागुरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नीलामी में देवगांव निवासी रंजीत केर्वत एवं उनके सहयोगी रमेश केर्वत ने सर्वाधिक बोली लगाई। कुल 1 लाख 12 हजार 1 रुपये की बोली के साथ रामतीर्थ मैदान का सैरात एक वर्ष के लिए उनके नाम किया गया। इसके साथ ही रंजीत केर्वत को मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर प्रखंड स्थित रामतीर्थ मंदिर में प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है। इस मेले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.