मथुरा, अप्रैल 13 -- थाना जैंत पुलिस ने शनिवार रात रामताल रोड पर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटी नगदी, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्पोर्ट्स बाइक बरामद कर चालान किया है। अन्य साथियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार रात थाना पुलिस टीम देवी आटस मोड़ की ओर गश्त पर थी। तभी सटीक सूचना पर रामताल रोड स्थित चक्की वाले बम्बे के समीप से चेकिंग के दौरान सनसिटी कॉलोनी की ओर से आ रहे बाइक सवार को गिरफ्तार किया। पूछताछकरने पर पकड़े आरोपी ने अपना नाम मयंक चौधरी निवासी रामसनेही कॉलोनी, अलीगढ़ हाल निवासी रेवती पुरम, औरंगाबाद बताया। यह भी पढ़ें- आभूषण लूटकांड में वांटेड दो शातिर हथियार समेत गिरफ्तार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विगत रात ई-रिक...