चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा लोगों की पिटाई का मामला लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह चक्रधरपुर प्रखंड के हाथिया पंचायत के रामडा गांव में एक वृद्ध महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के अनुसार गांव में एक अज्ञात वृद्ध महिला के पहुंचने पर कुछ लोगों को उस पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ। देखते ही देखते अफवाह फैल गई और गुस्साए ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के सिर में सुजन हो गया और उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी के इरादे से गांव में आई थी। हालांकि जब महिला से पूछताछ की गई तो वह अपने बारे में ठीक से कोई जानकारी नहीं दे सकी। उसकी...