चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे सेंट्रल कालोनी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पाठीधीश्वर स्वामी रामजी परमहंस (फलहारीबाबा ) गुरुवार की सुबह कैथी फुलवरिया जन्म स्थली में ब्रह्मलीन हो गए। इसकी जानकारी होने पर श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। फलहारी बाबा का जन्म जनवरी 1927 में चंदौली के फुलवरिया गांव में हुआ था। 1986 में अपने गुरु सर्वदानंद जी महाराज अखंड विश्व कल्याण केंद्र दारानगर वाराणसी से दीक्षा लेकर सन्यास ग्रहण किया एवं फलाहार पर जीवन यापन करते हुए लगभग 35 वर्ष तक साधना में लीन रहे। फलहारी बाबा अपने पिता क़े पांच सन्तानों में सबसे छोटे थे। बाल्यकाल में पांच वर्ष की अवस्था में जगन्नाथ धाम से आये संत द्वारा जगन्नाथ धाम की पांच पीतल क़े सिक्के जिसपर भगवान जगन्नाथ का चित्र अंकित था इन्हें प्रदान किया एवं गायत्री मन्त्र...