अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ दायर वाद पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब 18 मई की तिथि नियत की है। क्वार्सी क्षेत्र के विद्या नगर कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक अधिवक्ता राजेश चौहान की ओर से रामजीलाल सुमन के खिलाफ मुकदमा कराने के लिए एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में वाद डाला गया था। इसमें कहा है कि 22 मार्च को सदन में बहस के दौरान रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दिया। अधिवक्ता ने बताया कि मंगलवार को बहस की प्रक्रिया होनी थी, जो नहीं हो सकी। अब 18 मई को सुनवाई होगी। यह भी पढ़ें- सपा नेता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों को क्या कह डाला, गाजियाबाद में FIR, होगी महापंचायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...