रामजीत बने राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के निर्णायक
सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- सुलतानपुर l प्रयागराज मंडल में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालय वॉलीबाल सबजूनियर जूनियर और सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बल्दीराय ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय पांडेपुर के रामजीत को निर्णायक नियुक्त किये गये हैं l यह प्रतियोगिता प्राचार्य राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश अयोध्या के पत्र के अनुसार 24 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक प्रयागराज में कराई जानी है l रामजीत वालीबॉल के राष्ट्रीय निर्णायक भी हैं और इन्होंने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका अदा की l इनकी इस उपलब्धि पर जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, मुनेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव, मो सईद खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, संतशरण सिंह, वैभव सिंह, प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.