देवरिया, मई 15 -- कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। राम जानकी मार्ग के किनारे प्रस्तावित सर्विस लेन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों की चिंताएँ कपरवार व राजपुर नौकाटोला के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते सर्विस लेन निर्माण की मांग कर रहे हैं। जबकि इसका खामियाजा आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यदि सर्विस लेन का निर्माण किया गया तो कई गरीब परिवार बेघर हो जाएंगे। जिनके पास रहने के लिए दूसरी भूमि उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि सर्विस लेन निर्माण से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। पहले उन्हें बसाया जाए, उसके बाद ही ...