देवरिया, जून 12 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरहज थाना के पलिया मोड़ के निकट रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। ई-रिक्शा में ट्रेलर के पीछे से टक्कर मारने के चलते हादसा हुआ। हादसे के शिकार लोग ई रिक्शा में सवार थे। हादसे में मरे व्यक्ति की पहचान तेज नारायण चौहान पुत्र बसंत निवासी पैना एकडंगा बरहज के रूप में हुई। एक ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर बरहज आ रहा था। उसमें चालक सहित छह लोग सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा रामजानकी मार्ग पर पलिया मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा दो बार पलटते हुए सड़क के किनारे चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बरहज के पैना एकडंगा के रहने वाले तेज नारायण ...