सीवान, जुलाई 16 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली होगी। राम जानकी मार्ग पर खड़े 7368 वृक्षों की कटाई इसको वन विभाग और राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद मेहरौना से लेकर बभनौली तक दोनों तरफ लगे वृक्षों की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। यही नहीं इसको इकट्ठा करने के लिए आठ जगहों पर कटाई सेंटर भी चिन्हित किया गया है। यह भी पढ़ें- गुठनी: रामजानकी मार्ग पर खड़े 7368 वृक्षों की कटाई को मिली थी मंजूरीकटाई प्रक्रिया सीओ डॉ विकास कुमार ने बताया कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया विभाग से अनुमति मिलने के बाद पूरा कर लिया गया था। जिन जगहों से लेकर कटाई शुरू होगी। उसको पहले से ही चिन्हित कर लिया गया था। तथा इसकी सारी रिपोर्ट संबंधित विभाग और जिला मुख्यालय को भी भेज दी गई है। अभी तक श्रीकरपुर, गोहरुआ, सरैया, चिताखाल, तेनुआ, ...