बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर धरमूपुर के पास सरयू अस्पताल के सामने सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सीएचसी कप्तानगंज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बरदिया लोहार गांव के मालिकपुरवा निवासी सत्यप्रकाश चौहान और किसुनपुर गांव निवासी अनीश कुमार पुत्र तिलकधारी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल जगमोहन चौहान का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक क...