पूर्णिया, मार्च 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी की विवादित जमीन को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनी और विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में पहल की। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि विवाद के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही पुनः बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वर्तमान मंदिर कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा ताकि निष्पक्ष तरीके से व्यवस्था संचालित हो सके। गौरतलब है कि तेलियारी स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी की जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की जा चुकी है। इसी विवाद को सुलझाने के उद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.